काकीनाडा, 31 जुलाई 2025 (भाषा)
हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुक्रवार से यहां शुरू होगी जिसमें कल 30 टीम भाग लेंगी। राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 12 अगस्त तक चलेगी।
टीमों को बांटा गया तीन डिवीजन में
इस बार राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें टीमों को तीन डिवीजन ए, बी और सी में बांटा गया है। ए और बी डिवीजन में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को अगले वर्ष के टूर्नामेंट में क्रमशः बी और सी में रेलीगेट कर दिया जाएगा जबकि बी और सी डिवीजन की शीर्ष दो टीमों को क्रमशः ए और बी डिवीजन में जगह मिलेगी।
डिवीजन ए में 12 टीमें शामिल
डिवीजन ए में देश की शीर्ष 12 टीमें शामिल हैं। इसके पूल ए में गत वर्ष की चैंपियन हॉकी झारखंड, पूल बी में पिछले वर्ष की उपविजेता हॉकी मध्य प्रदेश और पूल सी में तीसरे नंबर की टीम हॉकी हरियाणा शामिल है।
डिवीजन बी और डिवीजन सी में वे टीमें शामिल हैं जो राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष 12 में नहीं हैं।
ये है तीन डिवीजन ए बी और सी
| डिवीजन ए | डिवीजन बी | डिवीजन सी |
| पूल ए: हॉकी झारखंड, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी कर्नाटक | पूल ए: मणिपुर हॉकी, पुडुचेरी हॉकी, हॉकी उत्तराखंड, केरल हॉकी, असम हॉकी। | पूल ए: दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी, जम्मू और कश्मीर, गोवा हॉकी, त्रिपुरा। |
| पूल बी: हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी पंजाब, हॉकी चंडीगढ़। | पूल बी: हॉकी हिमाचल, दिल्ली, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी अरुणाचल, हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार। | पूल बी: हॉकी गुजरात, राजस्थान, हॉकी मिजोरम, तेलंगाना हॉकी। |
| पूल सी: हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी बंगाल। | ||
| पूल डी: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी आंध्र प्रदेश। |
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

