जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पंजाब सेमीफाइनल में

जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पंजाब सेमीफाइनल में
Share this news

जालंधर, 21 अगस्त 2025 (भाषा)

जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पंजाब की टीम ने बुधवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी इंडिया ने कड़े मुकाबले में हॉकी कर्नाटक को 3-2 से शिकस्त दी जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने हॉकी मध्य प्रदेश के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।

हॉकी ओडिशा ने बेहद एकतरफा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मणिपुर हॉकी को 9-0 से रौंद दिया जबकि दिन के अंतिम मुकाबले में हॉकी पंजाब ने हॉकी झारखंड के खिलाफ 4-1 की आसान जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements