विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 199 किग्रा वजन उठाकर जीता रजत पदक

विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 199 किग्रा वजन उठाकर जीता रजत पदक
Share this news

फोर्डे (नॉर्वे), 03 अक्टूबर 2025 (भाषा)

स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने यहां विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार पदक जीत चुकी हैं।

मीराबाई चानू 2017 की विश्व चैंपियन और 2022 की रजत पदक विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया। पिछली बार मीराबाई चानू ने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।

उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements