पटना, 23 अगस्त 2025 (भाषा)
पटना के बाहरी इलाके में शनिवार को एक मिनी वैन और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार होकर ये सभी लोग फतुहा में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा ज़िले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। पटना के ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है।
घटना कब कहा और कैसे
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पटना-नालंदा बॉर्डर के पास शाहजहांपुर में हुई। उसने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार, खून से सनी सड़क और लाशों का ढेर नजर आ रहा है। शनिवार की सुबह भादो की अमावस्या सुबह गंगा नदी में डुबकी लगाकर लौट रहे थे, लेकिन लौटते वक्त सड़क पर मौत ने आकर उन्हें घेर लिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।’’
ट्रक चालक मौके से फरार
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चार यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंकलॉरी तेज रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसकी ऑटो से सीधी टक्कर हुई और ये हादसा हुआ। ‘‘ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।’’
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

