शिवपुरी में नदी से नवविवाहित जोड़े का शव बरामद

शिवपुरी में नदी से नवविवाहित जोड़े का शव बरामद
Share this news

शिवपुरी, 23 अगस्त 2025 (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार को नदी से नवविवाहित जोड़े का शव पाया गया, उनके पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे।

मृतकों की पहचान

उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी अमन प्रजापति (24) और स्थानीय निवासी सविता जाटव (20)

बाइक पुल पर खड़ी कर लगाई छलांग

उन्होंने कहा, “बुधवार को अमोला घाट पर सिंध नदी के पुल पर एक मोटरसाइकिल मिली। जांच शुरू की गई और पता चला कि वह प्रजापति की थी। उसके पिता ने बाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके पर नजर रखी।” शुक्रवार दोपहर को पुल से लगभग दो किलोमीटर दूर शव देखे गए। “दोनों मृतकों के एक-एक पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

13 अगस्त को हुई थी दोनों की शादी

प्रजापति और जाटव ने 13 अगस्त को एक मंदिर में शादी कर ली थी। उनके परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं था। प्रजापति जबलपुर जिले में एक निजी क्षेत्र में कर्मचारी था, जहां दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को जाटव झांसी पहुंची और अगले दिन दोनों ने सिंध नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements