रायपुर, 12 जुलाई 2025 (भाषा)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 23 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों पर कुल 1.18 करोड़ रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले 23 नक्सलियों में नौ महिला नक्सली शामिल थीं।
इन नक्सलियों पर था आठ-आठ लाख रुपये का इनाम
- लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा (35),
- पीएलजीए बटालियन नंबर के सदस्य रमेश उर्फ कलमू (23),
- कवासी मासा (35),
- प्रवीण उर्फ संजीव (23),
- नुप्पो गंगी (28),
- पुनेम देवे (30),
- पार्टी सदस्या परस्की पांडे (22),
- पार्टी सदस्य माड़वी जोगा (20),
- स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य सन्नु दादा का गार्ड नुप्पो लच्छु (25),
- पार्टी सदस्य पोड़ियाम सुखराम (24)
- प्लाटून नंबर चार का डिप्टी कमांडर दूधी भीमा (37)
इन नक्सलियों पर था पांच-पांच लाख रुपये का इनाम
- मुचाकी रनौती (32),
- कलमू दूला (50),
- दूधी मंगला (30)
- सिध्दार्थ उर्फ माड़वी (27)
सात नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम
नक्सली पार्टी सदस्य हेमला रामा पर तीन लाख रुपये और सात नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर क्षेत्र में बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति : ‘नियद नेल्ला नार’
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति, ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
दो दिनों में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
राज्य के बस्तर क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 45 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और इनपर कुल 1.55 करोड़ रुपये का इनाम था।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

