मप्र बारिश हादसा : आगर मालवा में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

आगर मालवा बारिश हादसा
Share this news

मप्र बारिश हादसा | आगरा मालवा न्यूज | आकाशीय बिजली से मौत | आकाशीय बिजली हादसा 2025

आगर मालवा (मध्यप्रदेश),27 जून 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के एक गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कैसे हुआ ? मप्र बारिश हादसा 2025

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर लोलकी गांव के पास शाम करीब पांच बजे हुई। चारों लोग एक खेत में ट्रैक्टर से सोयाबीन बो रहे थे।

सुसनेर थाने के प्रभारी केसर राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि बारिश शुरू होने के बाद चारों लोगों ने पास के एक पेड़ के नीचे शरण ली।

उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दो लोगो की मोके पर ही मौत हो गई। और दो लोग घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए आगर के जिला अस्पताल ले जाया गया।

मृतको की पहचान

  • लक्ष्मण (36)
  • कमल (35)

घायलों की पहचान

  • मान सिंह
  • विशाल पाटीदार

पुलिस अधिकारी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements