आगर मालवा (मप्र), 21 सितंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में एक गाय के साथ दुराचार करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। उसने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद उसने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया।
क्या हैं मामला?
पुलिस के मुताबिक यह मामला आगर मालवा में जिले के नलखेड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागांव का है। पुलिस के मुताबिक बड़ागांव के रहने वाले मोहम्मद शाहिद (55) ने ईदगाह के पास एक गाय के साथ दुराचार किया था। इस घटना को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था। बाद में उन्होंने यह जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी।
जूते की माला पहना गांव में निकाला जुलूस
पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद शाहिद को पकड़कर जूते की माला पहना दी और नारेबाजी करते हुए गांव में उसका जुलूस निकाला।
आरोपी पर प्रकरण दर्ज
नलखेड़ा के थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि आरोपी को तहसीलदार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जुलूस निकाले जाने की जानकारी लगते ही पुलिस आरोपी को सुरक्षित चौकी पर ले आई थी। परमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही आरोपी को तत्काल चौकी लाया गया और प्रकरण दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

