छतरपुर में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

छतरपुछतरपुर में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतर में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Share this news

छतरपुर (मप्र), 21 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर में शनिवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका दो वर्षीय बेटा अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। इस व्यक्ति की पत्नी और एक अन्य बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने संदेह जताया है कि परिवार के सदस्यों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया होगा।

पिता पुत्र की मौत

छतरपुर शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अरुण सोनी ने कहा कि यहां डेहरी गांव में ओम प्रकाश अहिरवार (32) और उनके बेटे रेहंस (2) मृत पाए गए, जबकि उनकी पत्नी नंदिनी अहिरवार (30) और एक अन्य बेटा तनिष्क (4) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या कहा

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के एक सदस्य की सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर थी। हम उनका बयान दर्ज करने का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हम गांव से जानकारी जुटा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

कर्ज से परेशान था परिवार

ओम प्रकाश की मां तारा अहिरवार ने संवाददाताओं को बताया कि परिवार ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाना खाया और सभी लोग सो गए। तारा ने बताया कि उनकी बहू ने रात में पेट दर्द की शिकायत की, लेकिन वे उस समय उसे इलाज के लिए कहीं नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा कि परिवार आर्थिक तनाव में था क्योंकि उनके पास 40,000 रुपये की मासिक किस्त के साथ ट्रैक्टर ऋण था। उन्होंने कहा कि लेनदार ने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर वाहन ले जाने की धमकी दी थी।

ओम प्रकाश अहिरवार की बहन शांति अहिरवार ने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीण उनके भाई को धमकी दे रहे थे और हो सकता है कि उन्होंने परिवार के खाने में कुछ मिला दिया हो।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements