बालाघाट में बाघ हमला : चारा लेने गए बुजुर्ग व्यक्ति का किया शिकार

बालाघाट में बाघ का हमला, चारा लेने गए में बुजुर्ग व्यक्ति का किया शिकार
Share this news

बालाघाट, 31 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के नागझरी-सिरपुर के जंगल में बाघ हमला हुआ जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मंगरूलाल सर्राती बृहस्पतिवार को दो अन्य ग्रामीणों के साथ चारा लेने जंगल गए थे। इस दौरान वे अपने साथियों से अलग होकर रामरामा वन क्षेत्र की एक पहाड़ी तक पहुंच गए, जहां बाघ ने उन पर हमला कर दिया।


चारा लेने गए थे जंगल

वन उपमंडल अधिकारी बी. आर. सिरसम ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को तीन ग्रामीण चारा लेने जंगल गए थे। दो लोग दोपहर तक वापस लौट आए, लेकिन मंगरूलाल नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की, जिसके बाद उनका शव मिला। हमें पास में ही बाघ के पंजों के निशान भी मिले।’’ शुक्रवार को सर्राती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया और घटनास्थल के पास बाघ के पंजों के निशान भी मिले हैं।


तीन माह में बाघ हमले की यह तीसरी घटना

कटंगी रेंज के दक्षिण वन मंडल में पिछले तीन माह में बाघ द्वारा हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले मई में दो अन्य ग्रामीण बाघ के हमले में मारे गए थे। वन विभाग के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements