मध्यप्रदेश में मिलावटखोरी की सूचना देने वाले को अब 25,000 रूपए का इनाम

Share this news

मध्यप्रदेश सरकार खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोगों के बारे में प्रशासन को पक्की खबर देने वाले व्यक्ति को अब 25,000 रुपए का नकद इनाम देगी।  मालूम हो कि दो अगस्त को राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 11,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के मात्र चार दिन बाद इसे बढ़ाकर दो गुना से अधिक कर 25,000 रुपए कर दिया गया है।

 मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राज्य में अब दूध के नाम पर सफेद जहर नहीं चलेगा। मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्वाई में ढ़िलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिलावट ने कहा, मिलावटखोरों की सूचना देने वालों के लिए ईनाम की राशि को बढ़ाकर दोगुना से भी अधिक कर दिया गया है। अब ईनाम की राशि 11,000 से बढ़कर 25,000 रूपए कर दी गई है।

  उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। सिलावट ने राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत भोपाल संभाग में कार्वाई की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूध और अन्य दुग्ध उत्पादकों सहित खाद्य पदार्थाे में मिलावट के खिलाफ कार्वाई दिखनी चाहिए, जनता को महसूस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित की जानी चाहिए निर्दाेष और ईमानदार व्यापारी परेशान नहीं हों, लेकिन दोषी छूटे भी नहीं।

About Post Author


Share this news
Advertisements