मुंबई के नवल डॉकयार्ड की 290वीं वर्षगांठ पर भोपाल में कार रैली को रवाना किया गया

मुंबई के नवल डॉकयार्ड की 290वीं वर्षगांठ पर भोपाल में कार रैली को रवाना किया गया
Share this news

भोपाल, 30 नवंबर 2025 (भाषा)

सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड की 290वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्रोणाचल सैन्य परिसर में शनिवार को एक कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक बयान में कहा गया कि यह आयोजन मुंबई, शिमला, कल्पा और किन्नौर से होकर गुजरने वाली भव्य नौसैनिक कार रैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एक उल्लेखनीय विरासत का जश्न मनाना और भारत की तीनों सेनाओं और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

21 दिनों में संपन्न होगी कार रैली

इसमें कहा गया है,‘‘भोपाल के सेना छावनी क्षेत्र में कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने संबंधी समारोह से यह संदेश जाता है कि नौसेना अपने इतिहास को सम्मान देती है और सेना की अन्य शाखाओं के साथ सहयोग तथा जनता से जुड़ाव को बढ़ावा देती है।” बयान के मुताबिक, यह कार रैली 21 दिनों में चार चरणों में संपन्न होगी।

इसमें कहा गया है कि हर चरण में 40 प्रतिभागी (नौसेना के अधिकारी और रक्षा कर्मचारी) शामिल होंगे, जो 12 खास गाड़ियों में यात्रा करेंगे। यह कार रैली प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी और समुद्री सुरक्षा की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements