मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान के घर मनाया जन्मदिन

Share this news

हाइलाइटस

1. सीएम मोहन यादव ने सादगी से मनाया जन्मदिन।

2. सागर के मोइली गांव में किसान के घर भोजन किया।

3. किसान परिवार से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं।

भोपाल, 26 मार्च 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर जिले में एक किसान के घर अपना 61वां जन्मदिन मनाया। यादव ने परिवार के साथ घर का बना खाना खाने के लिए किसान का निमंत्रण स्वीकार किया और फिर वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने हरदास रायकवार के घर का किया दौरा

मुख्यमंत्री ने मोइली गांव में हरदास रायकवार के घर का दौरा किया और किसान की बहू द्वारा तैयार की गई बुन्देली भोजन का आनंद लिया, जिसमें कढ़ी, बिर्रा की रोटी, समां के चावल की खीर, खीचला-पापड़ आदि व्यंजन शामिल थे।यादव ने ग्रामीण परिवेश में आम के वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर भोजन किया। परिवार के बच्चे मुख्यमंत्री की गोद में बैठे।

मुख्यमंत्री ने किसान परिवार की समस्याएं सुनीं

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रायकवार की बात सुनी, जिन्होंने अपनी फसलों और उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बात की। बाद में भावुक हुए रायकवार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आज हमें इतना सम्मान दिया है। यह सपना सच होने जैसा है।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements