भोपाल, 28 मार्च 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पास शुक्रवार को निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।
बागसेवनिया थाने के प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि यह घटना एम्स के सामने हुई, जहां एक मेडिकल स्टोर के ऊपर चार मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि एम्स आने वाले मरीज और उनके परिजन दवाइयां खरीदने के लिए इमारत के नीचे खड़े थे, तभी अचानक स्लैब गिर गया।
सोनी ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों में से पांच को एम्स में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायलों में शामिल 20 वर्षीया नंदिनी के पैर में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। थाना प्रभारी ने कहा, “स्लैब गिरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

