MP : कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी और पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

Share this news

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बुधवार को एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी और पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी भाजपा में शामिल हो गये ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। सीएम ने कहा कि सिद्धार्थ प्रदेश के युवा नेता हैं। और इनके पीछे एक राजनेतिक विरासत है। वहीं फुंदरलाल चौधरी अनुभव की फैक्ट्री में पके हैं। हम इन दोनो का भाजपा में स्वागत करते हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान को शिकस्त देने के कारण हमारे परिवार ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। लेकिन आज हर देश भक्त युवा मोदी जी और उनके कामों से प्रभावित है। मैं भी उनसे प्रभावित हो कर ही भाजपा में आया हूं।

पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने कहा कि मैं टिकट की लालच से भाजपा में नहीं आया हूं बल्कि काम काज से प्रभावित हो कर आया यहां आया हूं। चौधरी बुंदेलखंड की गुन्नौर विधानसभा सीट से आते हैं और दलित समाज का एक बड़ा चेहरा हैं

About Post Author


Share this news
Advertisements