छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक व्यक्ति की मौत और 29 लोग घायल

छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक व्यक्ति की मौत और 29 लोग घायल
Share this news

छतरपुर, 01 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 29 अन्य लोग घायल हो गए।

10 की हालत गंभीर

छतरपुर से 80 किलोमीटर दूर घुवारा थानाक्षेत्र स्थित बुदौर पुलिया के पास हुई इस दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बगाज माता मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

थाना प्रभारी के. मार्को ने बताया कि तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बगाज माता मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थीं कि तभी इनमें से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर रास्ते में भैंसों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि हादसे में चौरई निवासी 50 वर्षीय मोतीलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 29 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हैं और ये सभी सेक, सेमरा और चौरई क्षेत्र के रहने वाले हैं।

घायलों को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि घायलों में से 10 लोगों की हालत गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें सागर, टीकमगढ़ और आसपास के अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements