गुना (मध्यप्रदेश), 01 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के गुना में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
- गंगा बाई (60)
- बेटे हरतूम (40)
- बहू रामप्यारी (41)
इलाज कराकर अस्पताल से लौट रहे थे
धरनावदा पुलिस थाने के प्रभारी प्रभात ने बताया कि यह घटना सोमवार रात रुठियाई कस्बे के पास उस समय हुई जब तीनों गंगा बाई का इलाज कराने के बाद अस्पताल से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘टक्कर के कारण तीनों हवा में उछल गए और सड़क पर गिर गए। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।’’
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

