छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत

छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत
Share this news

छिंदवाड़ा, 01 अक्टूबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से 68 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह छिदवाड़ा में इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला है।

अचानक सांस लेने में होने लगी थी तकलीफ

सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे ने बताया कि छिंदवाड़ा के पास अतरवाड़ा में रहने वाले व्यक्ति को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 19 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे पृथक वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज ने तोड़ा दम

डॉ. दुबे के मुताबिक, व्यक्ति ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “बुधवार शाम मिली व्यक्ति की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू को मौत का कारण बताया गया है।” मृतक के परिजन ने बताया कि व्यक्ति कई दिनों से अस्वस्थ था और जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद एहतियात के तौर पर उसे अन्य मरीजों से अलग रखा गया था।

आइसोलेशन वार्ड को सेनेटाइज कर किया गया सील

अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति की मौत के बाद पृथक वार्ड को सैनिटाइज कर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements