देवास में पटरियों पर रील बनाते वक्त यात्री ट्रेन की चपेट में आकर दो लड़कों की मौत

देवास में पटरियों पर रील बनाते वक्त यात्री ट्रेन की चपेट में आकर दो लड़कों की मौत
Share this news

देवास/इंदौर, 24 दिसंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के देवास में मंगलवार को रेल पटरियों पर रील बना रहे दो नाबालिग लड़कों की यात्री ट्रेन से कटकर मौत हो गई। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने संवाददाताओं को बताया कि बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस घटना में जान गंवाने वाले लड़कों की पहचान आलोक (16) और सन्नी योगी (16) के रूप में हुई है।

चौरसिया ने बताया,‘‘मौके पर मौजूद लोगों ने हमें बताया कि दोनों लड़के पटरियों पर सोशल मीडिया के लिए बड़ी देर से रील बना रहे थे। इंदौर-बिलासपुर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि रील बनाए जाने के दौरान पास-पास स्थित दो समानांतर पटरियों पर एक साथ दो रेलगाड़ियां गुजरीं और इनमें से एक पटरी पर दोनों युवक इंदौर-बिलासपुर ट्रेन की चपेट में आ गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और उनकी मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements