इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 24 घायल, सरकार ने किया 4 लाख का मुआवजा घोषित

इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 24 घायल, सरकार ने किया 4 लाख का मुआवजा घोषित
Share this news

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य श्रमिक घायल हो गए।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत भदौरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जब दिन भर काम के बाद घर लौट रहे खेतिहर मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली एक पुलिया के मोड़ पर पलट गई। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में हुए हादसे में दो महिला मजदूरों-जानी बाई और कमला बाई ने दम तोड़ दिया जिनकी उम्र 45 साल के आस-पास थी।

एसडीओपी ने बताया कि हादसे में घायल 24 मजदूरों को सांवेर और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भदौरिया ने बताया कि घायलों में शामिल अर्पिता (14) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एसडीओपी ने बताया,”अस्पताल में भर्ती एक घायल की हालत गंभीर है।” उन्होंने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

इस बीच, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि तीनों मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements