मप्र ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर अच्छे आचरण वाले 29 कैदियों को किया जाएगा रिहा

मप्र ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर अच्छे आचरण वाले 29 कैदियों को किया जाएगा रिहा
Share this news

भोपाल, 14 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर जेलों में बंद अच्छे आचरण वाले करीब 29 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश देश का बन जाएगा पहला राज्य

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती पर जेल की सजा काटने के दौरान अच्छे व्यवहार के आधार पर कैदियों को रिहा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस साल यह पांचवां मौका होगा जब सरकार ऐसे कैदियों को रिहा करेगी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, चालू वर्ष में कैदियों को चार मौकों पर अच्छे आचरण पर रिहा किया गया है।

मंगूभाई पटेल की सिफारिश उठाया गया यह कदम

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि यह ताजा कदम राज्यपाल मंगूभाई पटेल की सिफारिश पर उठाया गया है, जिन्होंने अच्छे आचरण वाले कैदियों को माफी देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि 2025 के दौरान, गणतंत्र दिवस, आंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर कुल 523 कैदियों को रिहा किया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements