इंदौर (मप्र), 16 अगस्त (भाषा) मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के फर्जी थाना प्रभारी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का बयान
शहर के राजेंद्र नगर थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि आरोपी बजरंगलाल जाट राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला है। बिरथरे ने बताया कि जाट, आरपीएफ के थाना प्रभारी की वर्दी पहन कर रघुवंशी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचा था जाट आरपीएफ में आरक्षक के रूप में तैनात था और चार-पांच साल पहले कुछ अनियमितताओं के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।’’ जाट का दावा है कि राजा रघुवंशी से उसका परिचय करीब 10 साल पहले उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ था। उसे जब रघुवंशी की हत्या के बारे में पता चला, तो वह उनके परिजनों से मिलने चूरू से इंदौर चला आया।
बिरथरे ने बताया कि आरपीएफ के बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 205 (धोखाधड़ी के इरादे से पुलिस की वर्दी पहनना) और अन्य संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसकी विस्तृत जांच जारी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

