इंदौर में तीन कारखानों में आग लगी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

इंदौर में तीन कारखानों में आग लगी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 सितंबर 2025 (भाषा)

इंदौर में रविवार देर रात तीन कारखानों में आग लग गई और आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां

उप निरीक्षक रूपचंद पंडित ने बताया कि शहर के नेमावर रोड स्थित पालदा क्षेत्र में लगी आग से दवा की पैकेजिंग सामग्री के कारखाने और चॉकलेट के कारखाने में ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि इनसे सटे खिलौना कारखाने को अपेक्षाकृत कम क्षति पहुंची। उन्होंने बताया, ‘‘अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’


आग पर नहीं पाया गया काबू

उप निरीक्षक ने बताया कि आग की जद में आए एक कारखाने के गोदाम में माल रखा होने के कारण अभी लपटों पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। पंडित ने बताया कि अग्निकांड की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और इस घटना से कारखानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements