शराब की सही कीमत की जानकारी के लिए ठेकों पर लगाए गए क्यूआर कोड

Share this news

इंदौर, (भाषा) प्रदेश के इंदौर जिले में अनोखे प्रयोग के तहत आबकारी विभाग ने ग्राहकों तक शराब की सही कीमत की जानकारी पहुंचाने के लिए ठेकों पर क्यूआर कोड लगा दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मदिरा को अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायतों के बाद राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इंदौर जिले में देशी-विदेशी शराब की सभी 173 दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक ग्राहक इन क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन करके किसी भी मदिरा ब्रांड की बोतलों की सही कीमत की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड आधारित इस नयी पारदर्शी व्यवस्था से ठेकों पर शराब की अनुचित मूल्य वसूली पर रोक लगेगी।

अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी ठेके पर शराब का ज्यादा दाम वसूला जाता है, तो ग्राहकों द्वारा आबकारी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

About Post Author


Share this news
Advertisements