सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले

सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे, आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों के सुराग मिले
Share this news

इंदौर, 15 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एक सेवानिवृत्त अधिकारी के ठिकानों पर छापे मारे और कहा कि इस व्यक्ति और उसके परिजनों की आठ से 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं।

इंदौर के सात ठिकानों पर छापे

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील तालान ने संवाददाताओं को बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ग्वालियर के एक ठिकाने और इंदौर के सात ठिकानों पर छापे मारे गए।

चल-अचल संपत्तियों के बारे में मिले सुराग

छापों में भदौरिया और उनके परिजनों की आठ से 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं जिनमें इंदौर और ग्वालियर के साथ ही उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित मिल्कियत शामिल हैं। ‘‘भदौरिया के ठिकानों से एक करोड़ रुपये पांच लाख रुपये की नकदी के साथ ही सोने की करीब 1.50 किलोग्राम वजनी सिल्लियां और इसी धातु के लगभग एक किलोग्राम वजनी आभूषण मिले हैं।’’

सात-आठ बैंक खातों और लॉकरों के बारे में सूचना

लोकायुक्त पुलिस को भदौरिया के परिवार के फिल्मों में निवेश के बारे में भी जानकारी मिली है। तालान ने बताया, ‘‘हमें भदौरिया के सात-आठ बैंक खातों और लॉकरों के बारे में सूचना मिली है। उनके परिवार के पास तीन-चार महंगी गाड़ियां होने के बारे में भी पता चला है।’’ डीएसपी ने बताया कि भदौरिया 31 अगस्त को अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements