इंदौर में ट्रक से कुचले जाने के बाद मरने वाले राहगीरों की तादाद तीन हुई

इंदौर में ट्रक से कुचले जाने के बाद मरने वाले राहगीरों की तादाद तीन हुई
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 सितंबर 2025 (भाषा)

इंदौर में एक व्यस्त सड़क पर बेकाबू ट्रक से कुचले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया जिससे इस घटना में मरने वाले राहगीरों की तादाद तीन हो गई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार रात की घटना में बुरी तरह घायल महेश खतवासे (54) ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि घटना में मौके पर दम तोड़ने वाले दो लोगों की पहचान लक्ष्मीकांत सोनी (50) और कैलाशचंद्र जोशी (62) के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि ट्रक के चालक गुलशेर (50) को गिरफ्तार किया गया है और जांच में पता चला कि मूलतः धार जिले का रहने वाला यह व्यक्ति घटना के वक्त नशे में धुत था। लालचंदानी ने बताया, “हम आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements