राजगढ़ में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

राजगढ़ में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
Share this news

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 16 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 23 वर्षीय मरीज की मौत से गुस्सा हुए उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल की एक महिला डाक्टर से मारपीट कर दी। पुलिस ने रविवार सुबह माचलपुर सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए परिजनों ने डॉ. पायल पाटीदार की पिटाई की और उनके कपड़े फाड़ दिए। हमले के सीसीटीवी फुटेज में, डॉक्टर को भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि लोग उनका पीछा कर रहे हैं।

डॉक्टर ने कही ये बात

माचलपुर थाना प्रभारी पूजा परिहार ने बताया कि अरविंद नाम का एक मरीज रविवार सुबह करीब नौ बजे इलाज के लिए अस्पताल आया था। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इससे नाराज़ होकर उसके परिवार के सदस्य उसका शव लेकर माचलपुर अस्पताल पहुंचे और डॉ. पाटीदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे बहस की। कुछ महिला रिश्तेदारों ने उनकी पिटाई भी की।

पुलिस में कराई एफआईआर

अधिकारी ने बताया कि हंगामे के बाद, डॉक्टरों ने माचलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी रविवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे अस्पताल में सेवाएँ प्रभावित हुईं। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन ने भी विरोध में दवा की दुकानें बंद कर दीं और बाद में तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements