राजा रघुवंशी के घर के बाहर हंगामा, महिला ने रघुवंशी के बड़े भाई को अपने बच्चे का पिता बताया

राजा रघुवंशी के घर के बाहर हंगामा, महिला ने रघुवंशी के बड़े भाई को अपने बच्चे का पिता बताया
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 06 अगस्त 2025 (भाषा)

मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर के बाहर एक महिला ने मंगलवार को हंगामा किया। महिला ने दावा किया कि रघुवंशी का बड़ा भाई उसके बच्चे का पिता है और उसने अपनी संतान के जन्म के बाद मां-बेटे को बेसहारा छोड़ दिया।


महिला ने लगाए ये आरोप

चश्मदीदों के मुताबिक एक महिला अपनी गोद में दुधमुंहे बच्चे को लेकर राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर पहुंची। महिला ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उसके पास इसकी डीएनए रिपोर्ट है कि रघुवंशी का बड़ा भाई सचिन इस बच्चे का पिता है। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद सचिन ने उसे और उसकी संतान को बेसहारा छोड़ दिया जिससे वह बुरे हाल में रहने को मजबूर है। महिला ने दावा किया कि उसे अपने घर के बाहर देख सचिन गायब हो गया और उसकी मां ने घर के दरवाजे पर भीतर से ताला लगा दिया।


सचिन रघुवंशी ने किया आरोपों को सिरे से खारिज

सचिन ने इस महिला के तमाम दावों और आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह महिला मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करके मुझसे धन ऐंठने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। मैं इस सिलसिले में उचित कानूनी कदम उठाऊंगा।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements