काकीनाडा, 06 अगस्त 2025 (भाषा)
हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी हरियाणा, हॉकी झारखंड और ओडिशा हॉकी संघ ने यहां जूनियर महिला चैम्पियनशिप में मंगलवार को अपने अपने पूल मैच जीते ।
डिविजन ए में मप्र ने हराया चंडीगढ को
पहले डिविजन ए महिला चैम्पियनशिप मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी चंडीगढ को 5 . 0 से हराया । कृष्णा शर्मा ने दो जबकि काजल, आयुषी पटेल और अन्नु ने एक एक गोल किया । अगले मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी बंगाल को 7 . 1 से मात दी ।
हॉकी झारखंड ने हॉकी कर्नाटक को 2 . 0 से मात दी । ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 3 . 1 से हराया ।
डिविजन बी में उत्तराखंड ने पुडुच्चेरी को 11 . 0 से दी मात
डिविजन बी में उत्तराखंड ने पुडुच्चेरी को 11 . 0 से मात दी जबकि तमिलनाडु और दिल्ली ने 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

