सिवनी, 06 अगस्त 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में एक नर बाघ के साथ लड़ाई में एक शावक की मौत हो गई। अभयारण्य के उप निदेशक रजनीश सिंह ने बताया कि कर्मझिरी क्षेत्र के अलीकट्टा घास के मैदान में दो सुरक्षा कर्मचारियों ने सोमवार शाम बाघों के बीच लड़ाई की आवाज सुनी।
उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद कर्मचारियों ने सड़क के उस पार लड़ाई देखी और बाद में देखा कि एक बाघ शावक के शव को घसीटते हुए घने जंगल में ले जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया लेकिन खराब दृश्यता के कारण शावक तक पहुंचा नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि बाद में शव को बरामद कर मप्र पेंच बाघ अभयारण्य की गई।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

