भारत रूस ने रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई

भारत रूस ने रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई
Share this news

मॉस्को, 06 अगस्त 2025 (भाषा)

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने देश के उप रक्षा मंत्री कर्नल-जनरल अलेक्जेंडर फोमिन से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।


भारतीय दूत ने कर्नल जनरल फोमिन की मुलाकात

रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, भारतीय दूत ने कर्नल जनरल फोमिन से मुलाकात की, जो अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग के प्रभारी हैं, और बैठक “रूसी-भारतीय संबंधों के लिए पारंपरिक गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण माहौल” में हुई। बैठक के दौरान भारत रूस ने रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।

बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और खासकर रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत इस सहयोग को और अधिक मजबूत करने के अपने इरादे की पुष्टि की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements