इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 फरवरी (भाषा)
इंदौर में बृहस्पतिवार देर रात एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटे जाने से अज्ञात गैस का रिसाव होने के कारण पांच लोगों को सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल ने “पीटीआई- भाषा” को बताया कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी ने एक सिलेंडर काटा जिसके बाद अज्ञात गैस का रिसाव हुआ और आस-पास मौजूद लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।
उन्होंने कहा,”गैस रिसाव से प्रभावित पांच लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रिसाव पर काबू पा लिया गया है और हालात नियंत्रण में हैं। अभी पता नहीं चल सका है कि सिलेंडर में कौन-सी गैस भरी थी।”
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हासानी ने बताया कि गैस रिसाव से प्रभावित सभी पांच लोगों की हालत स्थिर है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

