झाबुआ, 30 अगस्त 2025 (भाषा) झाबुआ जिले में शनिवार तड़के रेत से लदा एक ट्रक घर पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
कैसे हुई यह दुर्घटना?
कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वॉल्टर ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर फतीपुरा गांव के पास चोरण माता घाट के समीप हुई। उन्होंने बताया कि चालक ने ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक घर पर पलट गया। जिस समय ट्रक उनके घर पर पलटा, वे सभी सो रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक छोटा उदयपुर से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था।
मृतकों की पहचान:
- देसिंह मेड़ा (35)
- रमीला (27)
- बेटी आरोही (7)
दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की गई।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

