कटनी के किसानों के लिए झुकेही में आई रैक से मिली 720 मीट्रिक टन उर्वरक

कटनी के किसानों के लिए झुकेही में आई रैक से मिली 720 मीट्रिक टन उर्वरक
Share this news

किसानों को ज़रूरत के मुताबिक पर्याप्त मिलेगी खाद

कटनी 1 जुलाई 2025 (दैमप्र)

जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए जरूरी मांग वाली उर्वरकों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। झुकेही रैक पाइंट पर रविवार की देर रात आई  रैक से कटनी जिले को 720 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हुई है। जिसमें 520 मीट्रिक टन डीएपी और 200 मीट्रिक टन अमोनियम फास्फेट सल्फेट 20:20:0:13 मिल गई। जिसे झुकेही से परिवहन कर जिले में लाया जा रहा है 

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की वजह से कटनी जिले के लिए 720 मीट्रिक टन डीएपी और अमोनियम फास्फेट सल्फेट 20:20:0:13 की रैक मिली है। कलेक्टर श्री यादव ने किसानों के हितों और उनसे सीधे सरोकार रखने वाले खाद एवं बीज की उपलब्धता जैसे विषयों के प्रति पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने कृषि,  सहकारिता,मप्र विपणन संघ एवं एम पी एग्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही निर्देशित कर रखा है।

यहां होगी आवंटित

ज़िला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई डीएपी में से कटनी डबल लाक केन्द्र के लिए 100 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लाक केन्द्र के लिए 100 मीट्रिक टन और सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कृषि उपज मंडी कटनी को 60 मीट्रिक टन एवं उमरियापान ढीमरखेड़ा को 60 मीट्रिक टन और  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से सहकारी समितियों को 200 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित की जायेगी। इसी प्रकार अमोनियम फास्फेट सल्फेट 20:20:0:13 की बहोरीबंद गोदाम को 25 मीट्रिक टन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को 90 मीट्रिक टन तथा सीएमएस कटनी एवं सीएमएस ढीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन और एमपी एग्रो कटनी को 25 मीट्रिक टन अमोनियम फास्फेट सल्फेट आवंटित की जायेगी। ताकि इन क्षेत्रों के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

खाद बिक्री केंद्रों में लगवायें दर सूची का बोर्ड

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड लगाने के पहले ही स्टैंडिंग निर्देश दिए गए थे।इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखवाने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दे रखा है।कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद ,बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद ,बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071, 07622-220072पर दे सकते हैं।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements