बसों में सीसीटीवी, पैनिक बटन और ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य

बस सुरक्षा बैठक में निर्देश देते परिवहन अधिकारी
Share this news

कटनी, 21 जून 2025 : बसों में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और दिव्यांगजनों की सुरक्षा के लिए अब सीसीटीवी कैमरा, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिवार्य कर दिए गए हैं। यह निर्देश कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और एसपी के आदेश पर शुक्रवार को अति. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कटनी में आयोजित बस संचालकों की बैठक में दिए गए।

बैठक में क्या हुआ

इस बैठक में जिले के अधिकांश बस संचालकों की उपस्थिति रही। बैठक का नेतृत्व अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने किया। उनके साथ यातायात सूबेदार सोनम उइके और सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह भी मौजूद थे।

दिए गए प्रमुख निर्देश

  • सभी बसों में सक्रिय स्थिति में सीसीटीवी कैमरा,
  • व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD),
  • और पैनिक बटन लगे होने चाहिए।
  • महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटों का स्पष्ट उल्लेख बस में प्रदर्शित हो।
  • एक महिला हेल्पलाइन नंबर भी बस में प्रदर्शित होना अनिवार्य है।

एक सप्ताह की समयसीमा

बस संचालकों को इन सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर लागू करने का समय दिया गया है।

निर्देशों का पालन न करने पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है

About Post Author


Share this news
Advertisements