एसपी, एडिशनल एसपी ने थाना रीठी का किया औचक निरीक्षण किया तो अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों ने भी किए दौरे
कटनी दैमप्र। शनिवार रात पुलिस की कॉम्बिंग गस्त में 71 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि, 102 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों की पुलिस ने चैकिंग की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने रातभर प्रभावी ढंग से अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया द्वारा थाना रीठी का किया औचक निरीक्षण किया गया और थाने में संधारित्र विभिन्न रजिस्टरों, एफआईआर रजिस्टर, अपराध जरायम, सीसीटीएनएस, पुरुष-महिला बंदी गृह आदि का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया द्वारा थाना रंगनाथ थाने का एसडीओपी स्लीमनाबाद द्वारा थाना बहोरीबंद, एसडीओपी विजय राघवगढ़ द्वारा थाना कैमोर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
कटनी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 8 चालकों पर धारा 185 एमवी एक्ट के तहत वाहन जप्ती की सख्त कार्यवाही की।
काम्बिग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 49 वारंटी गिरफ्तार किए गए जबकि 22 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए।पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर कुल 44 गुंडा चेक किए गए जबकि अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 58 निगरानी बदमाश चेक किए गए। इस दौरान जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के वैधानिक कार्यवाही की गई। 20 आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए।कांबिंग गस्त के दौरान दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने 34 समंस व 14 जमानती वारंट गस्त के दौरान तामील किए गए।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान 37 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही की व 14,100 रु .समन शुल्क वसूला।शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कटनी पुलिस द्वारा 8 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्यवाही की गई।एवं शराब पिए चालकों के वाहन जप्त किये गये जो प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।4 लोगों पर धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई जबकी 65 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह 14 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की। मध्य रात्रि में रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सार्वजनिक स्थान होटल, ढाबा, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से शख्ती से पूछताछ की व वाहनों को चेक किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

