KATNI : रात्रि गस्त में पुलिस ने युवक और महिला को गांजे के साथ किया गिरफ्तार 

Share this news

बिलहरी चौंकी एवं बड़वार पुलिस ने आरोपियों पर की एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही 

कटनी दैमप्र। क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने युवक एवं महिला से गांजा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौंकी अंतर्गत पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम राज राजपूत बताया। उसके पास से एक नीले रंग का थैला जब्त किया गया, जिसमें 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।आरोपी राज राजपूत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव,भारत विश्वकर्मा,व्यास गुप्ता,आरक्षक लव उपाध्याय,सौरभ जैन,विकास कुमार,संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही ।

कांटी मोड़ के पास महिला से गांजा बरामद 

रात्रि गस्त के दौरान बड़वारा पुलिस ने भी कांटी मोड़ के पास से एक महिला से गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला वैजंती बाई राठौर पति जयपाल सिंह राठौर उम्र 35 साल निवासी ग्राम कांटी  की रहने वाली है जबकि उसके पास मिले गांजे का वजन कुल 1.964 किलोग्राम है जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्र.आर. पवनराज, महिला आर. पूजा त्यागी, प्रआर. बृजलाल प्रजापति, आर. गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

About Post Author


Share this news
Advertisements