KATNI : अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार से ग्रामद्वारा बायपास में चाकू की नोक पर लूटा, महिलाओं के गले से छिना मंगलसूत्र

Share this news

जबलपुर के कटंगी क्षेत्र के ग्राम घनौली के गर्ग परिवार हुआ वारदात का शिकार,एफआईआर दर्ज कराए बगैर घर लौटे पीड़ित 

कटनी दैमप्र। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पीरबाबा – चाका बायपास पर बदमाशों ने ग्राम द्वारा के पास चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना घटित हुई। बदमाशों ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीन लिए।घटना का शिकार प्रयागराज में अस्थि विसर्जन कर लौट रहा जबलपुर के कटंगी क्षेत्र के ग्राम घनौली का गर्ग परिवार हुआ है। पीड़ितों के मुताबिक गर्ग परिवार जब कटनी में द्वारा बायपास पहुंचा तो कार रोककर लघु शंका करने उतरे तभी तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।जबलपुर जिले के कंटगी के समीप स्थित घनौली ग्राम निवासी रामरतन गर्ग ने बताया कि उनकी माता का निधन हो गया है। अस्थि विसर्जन के लिए वे परिवार सहित चारपहिया वाहन से प्रयागराज गए थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे जब वे लौट रहे थे तो चाका से पीरबाबा के बीच द्वारा ग्राम के समीप उनके साथ यह घटना घटी।

 बदमाशों ने पहले पुरुषों से नकद रुपए लूट लिए फिर कार में मौजूद महिलाओं के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिए। बदमाशों ने कहा कि कहने लगे कि जितने रुपए है सब दे दो, नहीं तो यहां मर्डर कर देंगे। हम घबरा गए और अपने पास रखे करीब 30 हजार रुपए बदमाशों को दे दिए। इसके।बाद भी बदमाश नहीं माने और कार में बैठी दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और कान के आभूषण छीन लिए। कुछ ही देर में बदमाश मौके से भाग निकले।पीड़ित ने बताया कि इसके बाद हमने समीप स्थित ढाबे वाले की मदद ली और ढाबा संचालक ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अबतक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पीड़ितों के पास पहुंची हालांकि पीड़ित परिवार ने रात में एफआईआर दर्ज करवाने से मना कर दिया और कहा कि घर में निधन होने के कारण अन्य जरूरी संस्कार होना शेष है। गौरतलब है कि माधवनगर की झिंझरी चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही हाइवे पर नायरा पेट्रोलपंप के हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है फिर भी पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

About Post Author


Share this news
Advertisements