KATNI : नगर निगम में अंततः 511 करोड़ का बजट हुआ पारित 

Share this news

संपत्तिकर और टेड लाइसेंस में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर विरोध के बीच अगली बैठक में रखने पर निर्णय, अधिकारियों और सत्ता पक्ष ने राहत की सांस ली 

कटनी दैमप्र। नगर निगम का बुधवार को सम्मिलन आयोजित हुआ जिसमें 511 करोड़ का बजट अंततः पारित हो गया। परिषद की बैठक में संपत्तिकर और टेड लाइसेंस में बढ़ोत्तरी का जो प्रावधान रखा गया था उसे लेकर पार्षदों ने आपत्ति जताई जिस पर आगामी बैठक में इन दोनों पर चर्चा के लिए रखा जाएगा। 

परिषद की बैठक में जैसे ही बजट पास हुआ तो अधिकारियों और सत्ता पक्ष राहत महसूस किया। 5 सौ 11 करोड़ 49 लाख 32 हजार 420 के अनुमानित आय में 5 सौ 11 करोड़ 26 लाख 26 हजार का व्यय बताया गया। इस तरह से 23 लाख 6 हजार 470 रुपए के लाभ का बजट पेश किया। राजस्व आय में 134 करोड़ 64 लाख 26 हजार 470 रुपए का अनुमान है। पुंजीगत प्राप्तियां में 376 करोड़ रुपए से अधिक आय का अनुमान लगाया गया है। स्थापना व्यय, प्रशासनिक व्यय, परिचालन एवं अनुरक्षण का भी गणना किया गया है।।

एमएसडब्ल्यू के भ्रष्टाचार पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान 

कटनी नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में भी कटनी एमएसडब्ल्यू के भ्रष्टाचार का मामला छाया रहा। परिषद की बैठक शुरू होते ही वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने आरोप लगाया कि कटनी एमएसडब्ल्यू द्वारा कचरे की बजाय मलवा ढोकर,मृत जानवरों का निष्पादन ना करके एवं दस्तावेज गायब करके लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है और अधिकारी लोग इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं उन्होंने मांग की की आर्थिक अपराध ब्यूरो को कटनी एमएसडब्ल्यू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जावे।

नगर निगम की बिजली से ही स्विमिंग पूल का संचालन

बजट पर चर्चा के दौरान सुरम्य पार्क स्थित स्विमिंग पूल की नीलामी पर भी मिथलेश जैन ने नगर निगम को कटघरे में लेते हुए आरोप लगाया कि इस संबंध में नियमों का पालन किए बिना ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है तथा ठेकेदार ने स्वयं बिजली का कोई कनेक्शन लिए बिना ही नगर निगम की बिजली से ही स्विमिंग पूल का संचालन प्रारंभ कर दिया है और नगर निगम को राशि दिए बिना ही पानी लेकर स्विमिंग पूल चलाया जा रहा है।

इस संबंध में उन्होंने आयुक्त से कार्यवाही करने की मांग की। स्वच्छता शुल्क बढ़ाएं जाने के संबंध में भी चर्चा हुई तथा चर्चा के दौरान वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट वह अन्य पार्षदों ने जब एमएसडब्ल्यू से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने की मांग की तो अधिकारी निरुत्तर नजर आए। इस पर अध्यक्ष ने भी उन्हें फटकार लगाई। जल शुल्क में वृद्धि एवं संपत्ति कर में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी भारी विरोध दर्ज हुआ। मिथलेश जैन, पार्षद व पूर्व महापौर राजकुमारी जैन,पार्षद ईश्वर बहरानी आदि ने कहा कि पहले ही जनता भारी शुल्क के बोझ से दबी हुई है अब ज्यादा शुल्क बधाई जाने से जनता परेशान हो जावेगी आपत्तियों के कारण सदन ने उक्त शुल्क बढ़ाएं जाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया।

जनता पर अनावश्यक कर अधिरोपित करना गलत :बिट्टू

 नगर निगम में परिषद बैठक जैसे ही शुरू हुई तत्काल वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एड. मौसूफ बिट्टू द्वारा अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा गया कि पार्षद जनों को बजट की संशोधित प्रति नहीं प्रदाय की गई है और सवालों की तीखी झड़ी लगा दी गई और हर मुद्दे पर सत्ता पक्ष को जोरदार तरीके से घेरा गया और परिषद में ले गए समस्त प्रस्ताव सिरे से ही खारिज होते हुए एक एक करके गिर गए। हर एक प्रस्ताव में श्री बिट्टू द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई और यह व्यक्त किया कि जब हम जनता को इतनी सुविधा दे ही नहीं पा रहे हैं तो फिर किस बात का कर बढ़ाया जा रहा है यह सर्वथा अनुचित है जिस पर तर्कसंगत तर्क रखे गए जिन तर्कों से सहमत होते हुए समस्त प्रस्ताव निरस्त हो गए, जिस पर सारे अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आये 

 जनता का और सदन का कीमती समय नष्ट किया

श्री बिट्टू द्वारा परिषद की बैठक में यह व्यक्त किया गया कि जब अधिकारी कर्मचारी पूरी तैयारी से ही नहीं आते हैं तो पार्षद जनों और अधिकारी जनों का कीमती समय बर्बाद किए जाने के उद्देश्य मात्र से बैठक आयोजित कर ली जाती है और जो भी प्रस्ताव निगम सम्मेलन पटल पर भेजे जाते हैं वह सारे प्रस्ताव त्रुटि और कमी होने के कारण गिर जाते हैं क्योंकि उनमें बहुत सारी कमियां होती हैं जो की जनता के खिलाफ होते हैं इसीलिए ऐसे प्रस्ताव ऐसी नीति निर्धारण किया जाना चाहिए जिसमें की जनता का लाभ हो सके।बजट बैठक में एक प्रस्ताव यह भी श्री बिट्टू द्वारा रखा गया कि नगर निगम के सम्मानित कर्मचारियों के द्वारा दशहरा पावन पर्व के अवसर पर साधु राम स्कूल के अंदर दुर्गा प्रतिमा पंडाल की स्थापना की जाती है जिसमें जो राशि निर्धारित की गई है वह कम है जिसे भी बढ़ाया जाना उचित होगा जिस पर सर्वसम्मति से सभी ने अपनी सहमति दे दी।

 सदन हुआ भावुक

बैठक के दौरान पार्षद नामावली के अनुसार सुश्री सुशीला कोल द्वारा प्रथमबार आसंदी पर बैठकर परिषद संचालन की अध्यक्षता की कार्यवाही की गई । सुश्री सुशीला कोल द्वारा आसंदी ग्रहण करने पर सदन के सदस्यों द्वारा उन्हे शुभकामनाएं दी गई ।

अंत में नगर पालिक निगम कटनी में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती कुसुम बाई सोंधिया एवं 12 जून को अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में यात्रियों के निधन होने पर गत आत्मा की शाति हेतु दो मिनट का मौन रख कर शोक श्रद्वांजली अर्पित की गई ।

About Post Author


Share this news
Advertisements