सर्दी जुखाम, मोतीझीरा और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों पहुंच रहे अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य दिनों की तुलना में बढ़ रहे मरीज
कटनी, बहोरीबंद 01 अगस्त 2025 (दैमप्र)
बारिश के चलते लोगो को गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर बारिश के मौसम में वायरल फीवर सहित अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बारिश के मौसम में सर्दी, जुखाम, बुखार, मोतीझिरा और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रहीं जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य केंद्र में लग रही मरीजों की लंबी लंबी लाइनें
विकासखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की लंबी लंबी लाइनें लग रही है। यहां प्रतिदिन 250 से 300 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं और अन्य दिनों की तुलना में सर्वाधिक है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे और लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बताया गया कि सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी जुखाम, मोतीझीरा,पेट की खराबी व उल्टी दस्त से पीड़ित रोगी पहुंच थे। जिनका चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा इलाज करने के बाद साफ़ सफाई के साथ स्वच्छ पेयजल व खान-पान में सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।
बारिश के महिने में मच्छरों के काटने से भी फैलती है खतरनाक बीमारियाँ
वही चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि बारिश के महिने में ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं ऐसे में पानी,खाने और मच्छरों के संक्रमण होने लगता है। जिसका शिकार लोग हो जातें हैं। वहीं इन दिनों बारिश के मौसम में जगह-जगह पर पानी जमा हो रहा है जिसकी वजह से मच्छर काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ जाता है। ये मच्छरों के काटने से फैलने वाली खतरनाक बीमारियां हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इससे फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इनफेक्शन, स्टमक इंफेक्शन और फुट इंफेक्शन जैसी बीमारियां भी इस दौरान होना काफी कॉमन है। ये सभी वायरल इंफेक्शन हैं जो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में आसानी से पहुंचते हैं जिसमें बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इनका कहना है
बारिश के मौसम में उल्टी-दस्त व वायरल फीवर के मरीज बढ जाते है। साथ ही सर्पदंश व जहरीले कीड़े-मकोड़े के काटने से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिसकी वजह से अन्य दिनों की तुलना में इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
डॉ आंनद अहिरवार
बीएमओ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

