कटनी : भनपुरा की नर्मदा नहर में कूदने से युवक की मौत

कटनी : भनपुरा की नर्मदा नहर में कूदने से युवक की मौत
Share this news

उमरियापान, 05 नवंबर 2025 (दैमप्र)

उमरियापान थाना क्षेत्र के भनपुरा स्थित नर्मदा नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने युवक को सुरक्षित पानी के बाहर निकालकर अस्पताल ले गई।

मानसिक रूप से परेशान रहता था युवक

युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था, फिरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सिहुड़ी निवासी वैभव उर्फ राहुल पिता ललित तिवारी (31) मंगलवार करीब 11 बजे उमरियापान के समीप भनपुरा स्थित नर्मदा नहर में पहुँचा। नहर के पानी में कूद गया। गहरे पानी में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से युवक को निकला पानी के बाहर

पानी मे डूबते युवक को देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पानी के बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements