
नगर निगम आयुक्त को सौंपा मांगपत्र, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
कटनी 4 जुलाई 2025 (दैमप्र)
प्रियदर्शनी बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं से उत्पन्न हो रही परेशानियों के बीच समस्त बस ऑपरेटर आंदोलित होकर गुरुवार को नगर निगम आयुक्त निलेश दुबे से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया एवं मांगपत्र सौंपा है।
बस स्टैंड में फैली अव्यवस्थाओं से शहर की बदमानी
बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने आयुक्त को बताया कि प्रियदर्शनी बस स्टैंड अपने नाम से बिल्कुल उल्टा है, यहाँ यात्रियों एवं बसो के लिए मूलभूत सुविधाओं का पूर्णतः अभाव है,जबकि सभी शहर के बस स्टैंड शहर का प्रवेश द्वार होते है और शहर की व्यवस्थाओं का आकंलन यहीं से होता है परन्तु कटनी बस स्टैंड में फैली अव्यवस्थाओं से शहर की बदनामी हो रही है। वैसे भी प्रियदर्शनी बस स्टैंड शापिंग काम्पलेक्स ज्यादा है जिससे नगर निगम को बहुत बडे राजस्व की प्राप्ति होती है। अभी जुलाई से किसी नए ठेकेदार को ठेका दिया गया है जो पूरी फौज के साथ मनमानी वसूली पूरी रंगदारी के साथ वसूलने के लिए तत्पर है।
समस्त बस आपरेटर मांगें
- हमको बस खडी करने के लिये जगह दी जाये नही तो हमको हमारे ओडोटोरियम वाली जगह दी जाये जो कि कलेक्टर अजीता बाजपेयी द्वारा बस ऑपरेटर को दी गई थी।
- हम सभी शुल्क तभी देंगे जब बस स्टैंड को शांपिग काम्पलेक्स मुक्त किया जाये जैसे जबलपुर में है।
- बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त किया जाये।
- बस स्टैंड में ऑटो वालो का प्रवेश बन्द किया जाये।
- बस धोने के लिये बस स्टैंड में एक वॉशिंग ऐरिया दिया जाये।
- 4 गार्ड दिए जाये जो हमारी खडी हुई बसों की देखरेख कर सके।
- एसी प्रतीक्षालय एवं बस डिस्पले बोर्ड दिया जाये।
- वसूली करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरीफेकेंशन अति अनिवार्य किया जाय।
- बस स्टैंड में विचरण करते जानवरो और साडों से मुक्त किया जाय।
- यहां नित्य सफाई कराई जाये जो अभी महीने में शायद ही एक बार होती है।
- बस स्टैंड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था यात्रियों के लिए किया जाय।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें