एक ऐसे भी आरटीओ : महिला ड्राइवर सरस्वती के ई-रिक्शा में बैठकर पहले की सवारी, फिर दिया लाइसेंस

Share this news

महिला सशक्तिकरण की दिशा में की गई इस पहल को मिल रही सराहना 

कटनी 2 जुलाई 2025 (दैमप्र)

शासन की मंशा के अनुसार  कलेक्टर दिलीप यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कटनी आरटीओ संतोष पाल ने एक विशेष पहल की है। आरटीओ संतोष पाल ने महिला ई रिक्शा चालक सरस्वती यादव के साथ पहले उसके ई-रिक्शा में बैठकर ड्राइविंग टेस्ट लिया, उसके बाद उसे लाइसेंस प्रदान करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।

महिला ड्राइवर सरस्वती : ई रिक्शा चालक

जानकारी के मुताबिक सरस्वती आर्थिक समस्याओं से जूझ रही थी फिर उसने ई रिक्शा चलाने का निर्णय लिया उसके बाद सरस्वती ने ऑन लाइन लायसेंस के लिए आवेदन किया उसके बाद वह मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पहुंची जहां आरटीओ श्री पाल से मिली। महिला ने जब अपनी स्थिति से आरटीओ को अवगत कराया। सरस्वती के निर्णय से आरटीओ श्री पाल प्रभावित हुए और स्वयं उसके ई रिक्शा में बैठकर टेस्ट ड्राइव ली और सरस्वती को तमाम यातायात नियमों की जानकारी दी।आरटीओ अधिकारी संतोष पाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए आरटीओ विभाग हमेशा ही प्रयत्नशील रहता है। आगे भी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में इस तरह के प्रयास किए जाते रहेंगे।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements