मंदसौर (मध्यप्रदेश), 25 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच हुई।
अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी एम्बुलेंस
सीतामऊ के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसौदिया ने पीटीआई वीडियो को बताया कि एम्बुलेंस अहमदाबाद में किसी मरीज को छोड़कर वापस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रही थी, जिसमें दो चालक और एक सहायक मौजूद था।उन्होंने कहा कि इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से सेदारमाता और भुवानगढ़ के बीच एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।
काफी देर तक एंबुलेंस में फंसा रहा चालक
सिसौदिया ने कहा कि हादसा रात के समय हुआ और इलाका सुनसान होने से घायलों को मदद नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि सुबह जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस को देखा तो चालक को उसमें फंसा हुआ पाया। ग्रामीणों से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिर गंभीर रूप से घायल चालक को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे मंदसौर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
मृतकों की पहचान:
- सिलीगुड़ी के साबिर (28)
- शीबू
उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और सिलीगुड़ी में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

