रतलाम (मप्र), 17 मई 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद घटनास्थल पर जा रही आवश्यक उपकरणों से लदी एक वैन के पलट जाने से पांच रेलकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
रतलाम के श्यामनगर से आलोट जा रही थी वैन
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब उपरिगामी उपस्कर (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) की मरम्मत के लिए आवश्यक उपकरणों को लेकर एक वैन रतलाम के श्यामनगर से आलोट जा रही थी।
घायल कर्मचारियों में से एक की हालत गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारियों में से एक की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बाद में एंबुलेंस से राजस्थान के कोटा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क के बीच में एक गाय के आ जाने से यह हादसा हुआ।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

