रीवा सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत, तीन घायल

रीवा सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत, तीन घायल
Share this news

रीवा (मध्यप्रदेश), 10 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के रीवा में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और एक बाइक के बीच टक्कर के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ कोठार गांव के निकट हुई।

मृतकों की पहचान:

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मृतकों में रामनरेश साकेत (35), रुचि साकेत (12) और रंजना साकेत (13) एक ही परिवार के हैं जबकि एक अन्य मृतक की पहचान कमलेश सिंह (35) के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रही थी कार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी गाड़ी की एक बाइक से टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक घर के बाहर खड़े लोगों को रौंदते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा तक उखड़ गया और स्कॉर्पियो खेत में पलट गई।

ग्रामीणों ने जाम किया हाइवे

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। कलेक्टर ने कहा कि घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements