सतना में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज को दिखाए काले झंडे

सतना में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज को दिखाए काले झंडे
Share this news

सतना (मध्यप्रदेश), 12 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सतना में खाद की किल्लत को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज को दिखाए काले झंडे और उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।

निजी कार्यक्रम के लिए सतना पहुंचे थे शिवराज

‘एक देश, एक चुनाव’ के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने समेत कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए चौहान सतना पहुंचे थे।

काफिला रोक शिवराज के खिलाफ प्रदर्शन किया शुरु

कृषि मंत्री शिवराज का काफिला जैसे ही पीएम श्री महाविद्यालय के सामने पहुंचा वैसे ही सतना से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौहान को काले झंडे भी दिखाए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान चौहान और कांग्रेस विधायक कुशवाहा के बीच खाद की किल्लत को लेकर तीखी बहस भी हुई।

कृषि मंत्री चौहान ने सुनी लोगों की शिकायत

बाद में कृषि मंत्री शिवराज ने संवाददाताओं से कहा कि खाद की समस्या को लेकर कुछ लोगों ने उनके समक्ष अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। उर्वरक मंत्रालय अलग है जो राज्य की मांग के आधार पर निरंतर उर्वरक की आपूर्ति में लगी हुई है।’’ चौहान ने कहा कि सिर्फ सतना जिले में पिछले साल इस समय तक 23,585 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी और इस साल अभी 27,700 मीट्रिक टन यूरिया यहां पहुंच चुका है।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements