सिवनी (मध्यप्रदेश), 08 अगस्त 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
वाराणसी से गंगाजल लेकर लौट रहें थे
यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ जब कांवड़िये उत्तर प्रदेश के वाराणसी से महाराष्ट्र के अकोला जा रहे थे। 30 से 35 कांवड़ियों का एक समूह वाराणसी से गंगाजल लेकर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार में एक डंपर ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी और फिर उसके आगे चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
इन कांवड़ियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान:
- बंदुवन
- अविनाश कोहरे
घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

