हाइलाइट्स
| 1.नवजात बच्चे तस्करी गिरोह गरीब परिवारों से खरीदते थे बच्चें और नि:संतान लोगों से संपर्क करके उन्हें बच्चे बेचते थे। 2. गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में कई केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं। 3. गिरोह के नौ सदस्यों में छह महिलाएं शामिल, पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ किया। |
इंदौर (मध्यप्रदेश), 08 अगस्त 2025 (भाषा)
इंदौर में पुलिस ने बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
10 लाख रुपये में दो माह के बच्चे का सौदा
10 लाख रुपये के बदले दो माह के बच्चे के सौदे की कोशिश को लेकर रावजी बाजार पुलिस को मिली शिकायत पर जांच के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह बच्चा गुजरात के दाहोद शहर की एक महिला से खरीदा जाने वाला था। इस महिला के खिलाफ भी जांच की जा रही है।’’
गरीबों से खरीदते थे नवजात बच्चे
गिरोह के सदस्य नि:संतान लोगों से संपर्क करके उन्हें बच्चे बेचते थे, जबकि गरीब तबके की मांओं से उनके बच्चे खरीदे जाते थे। गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में नर्सिंग केंद्र संचालक, मैरिज ब्यूरो संचालक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।
आरोपियों की पहचान:
- प्रमिला साहू
- वंदना मकवाना
- पूजा वर्मा
- नीलम वर्मा
- नीतू शुक्ला
- रानू उर्फ पूजा
- संतोष शर्मा
- विजय मोगकार
- वीरेश जाटव
संगठित तौर पर चलाए जा रहे गिरोह के खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

