हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत
Share this news

शिमला, 08 अगस्त 2025 (भाषा)

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भीषण हादसा हुआ है एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।


जानें कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

यह दुर्घटना चंबा जिले के तीसा उपमंडल में चनवास के पास उस समय हुई जब एक सरकारी स्कूल का शिक्षक अपने परिवार के साथ बनीखेत से अपने घर लौट रहा था। ऊपर से गिरी एक चट्टान कार से टकराई जिसके बाद गाड़ी खाई में गिर गई। जब कार खाई में गिरी, उस समय परिवार के लोग अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर थे। चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित कर बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई और शवों को निकालने में करीब छह घंटे लगे।


परिवार के 5 सदस्यों समेत एक अन्य की मौत

हादसे में शिक्षक राजेश, उसकी पत्नी हंसो (36), उसके बेटा दीपक (15), बेटी आरती (17), रिश्तेदार हेमराज और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति को परिवार ने अपनी कार में ‘लिफ्ट’ दी थी।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements